रिश्वतखोरी में सीजीएसटी का निलंबित अधीक्षक वर्मन चार महीने से फरार

रिश्वतखोरी

बिच्छू डॉट कॉम। सेंट्रल जीएसटी जबलपुर में रिश्वत मामले में सीबीआई के शिकंजे में आए सुपरिटेंडेंट मुकेश वर्मन चार महीने से फरार है। जबलपुर के होटल व्यवसायी से 4 लाख रुपए की रिश्वत लेने पर सीबीआई, असिस्टेंट कमिश्नर विवेक वर्मा और इंस्पेक्टर सचिन कांत खरे को गिरफ्तार कर चुकी है। वर्मन के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विभागीय विजिलेंस टीम ने अलग से रिपोर्ट भी सौंपी है। सुपरिटेंडेंट वर्मन दिसंबर में घटना के दिन से ही फरार है। विभाग उसे निलंबित कर चुका है। अब इस मामले में चीफ कमिश्नर मानस रंजन मोहंती ने जबलपुर कमिश्नर को आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। रिश्वत के एक अन्य मामले में सीबीआई ने सीजीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर शंकर परमार को रतलाम में डेढ़ लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रतलाम जिले के जावरा के गुटखा कारोबारी की शिकायत पर की गई।

Related Articles