विजयादशमी के बाद मिलेगा भाजपा को हितानंद का उत्तराधिकारी

विजयादशमी

बिच्छू डॉट कॉम। मध्य प्रदेश में भाजपा को नया प्रदेश संगठन महामंत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के समाप्त होने यानी विजयादशमी के बाद मिलेगा। पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद का दायित्व बदलकर सह बौद्धिक प्रमुख बनाकर संघ में वापस ले लिया गया था। तब से यह जिम्मेदारी क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल संभाल रहे हैं। दरअसल, आशा की जा रही थी कि हरियाणा में संघ की वार्षिक प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद मध्य प्रदेश को भी नया संगठन महामंत्री मिल जाएगा, लेकिन संघ ने निर्णय लिया है कि शताब्दी वर्ष का कोई भी कार्यक्रम प्रभावित नहीं होना चाहिए। यही वजह है कि संघ अपने प्रचारकों के कामकाज में कोई फेरबदल विजयादशमी तक नहीं करना चाहता। संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम विजयादशमी पर समाप्त होंगे। इसके बाद संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दीपावली बैठक में इस पर विचार किए जाने की संभावना है।

Related Articles