राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग बड़ी बात नहीं: उमंग सिंघार

प्रदेश के तीन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल दो दिन बाद, यानी 9 अप्रैल को पूरा हो रहा है। ऐसे में दिग्विजय सिंह वाली राज्यसभा सीट पर कांग्रेस का जोखिम बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका जताई है। भोपाल में अपने आवास पर मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि बीजेपी हर जगह सरकारें खरीदती है, सरकारें तोड़ती और बेचती है। कई राज्यों में ऐसा हुआ है। अगर प्रदेश में हॉर्स ट्रेडिंग होती है तो कोई बड़ी बात नहीं है। कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। इसके पलट लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का कहना है कि जब हार सामने दिख रही हो, तो उसे जस्टिफाई करने के लिए कोई न कोई रास्ते ढूंढने ही पड़ते हैं। तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारने को लेकर सिंह ने कहा कि यह निर्णय पार्टी करेगी। पार्टी स्तर पर फैसला होगा और योग्य निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles