बिच्छू राउंडअप/ट्रंप का अल्टिमेटम: ईरान! होर्मुज खोल दो वरना नरक बना देंगे

ट्रंप का अल्टिमेटम: ईरान! होर्मुज खोल दो वरना नरक बना देंगे
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद तीखी भाषा में पोस्ट करते हुए ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने की चेतावनी दी और कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो बड़े हमले किए जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने 6 अप्रैल की तय समयसीमा से एक दिन पहले ही ईरान पर दबाव बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट और पुलों को निशाना बनाया जा सकता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ऐसा हमला होगा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। पोस्ट में ट्रंप ने बेहद आक्रामक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि मंगलवार पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा और ईरान को तुरंत होर्मुज खोलने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो हालात बेहद खराब हो जाएंगे। अमेरिका और ईरान के बीच यह तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, खासकर स्ट्रेट ऑ होर्मुज को लेकर। यह दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है और इसके बंद होने से वैश्विक स्तर पर असर पड़ रहा है।
देश में चुनावी ‘रेवड़ी’ से राज्य हो रहे कर्जदार, महाराष्ट्र में लगा ताला
चुनाव में मुफ्त राशन, महिलाओं को नकदी जैसी ‘मुफ्त की रेवड़ी’ वाली योजनाएं राज्यों कर्जदार बना रही हैं। हालत यह हो गए हैं कि इनको पूरा करने के लिए राज्य न पर्याप्त संसाधन जुटा पा रहे हैं और न संतुलित बजट बना पा रहे हैं। कुछ राज्यों में तो इन घोषणाओं का बोझ कुल राजस्व प्राप्तियों के 30 से 40 फीसदी तक पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्य में नकदी संकट की गंभीर स्थिति है। राज्य में सीएम, मंत्री, विधायकों समेत अफसरों के वेतन-पेंशन टालने पड़े हैं। तेलंगाना को चुनावी घोषणाओं के लिए हर साल 1 लाख करोड़ चाहिए, पर बजट की कमी से कई योजनाएं अटकी हैं। मध्यप्रदेश में जीएसडीपी के मुकाबले कर्ज 27 से बढक़र 32 फीसदी हो गया है। वहीं महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना के दबाव के कारण त्योहारों में मिलने वाली राशन किट योजना बंद कर दी गई है। मध्यप्रदेश: लाड़ली बहना, मुफ्त सिलेंडर और बिजली सब्सिडी पर ही सालान 950 हजार करोड़ खर्च हो रहे। तेलंगाना: नौ चुनावी वादों में 6 लागू। इन पर 950,713 करोड़ सालाना खर्च। बाकी के लिए 40 हजार करोड़ चाहिए। पंजाब: राजस्व प्राप्त 91.26 लाख करोड़। योजनाएं 92.6 लाख करोड़। वेतन -पेंशन, ब्याज पर 90 हजार करोड़।
पीएम मोदी बोले- प. बंगाल में भर चुका टीएमसी के पापों का घड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चुनावी सभा में कहा कि टीएमसी के पापों का घड़ा भर चुका है और अब जनता बदलाव चाहती है। चुनाव के बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा। मोदी ने कहा- 1905 में मजहबी ताकतों ने बंगाल में लाल इश्तेहार जारी किया था। उसके बाद हिंदुओं का नरसंहार किया गया था। टीएमसी उसी की याद दिलाना चाहती है। ये खास मजहब के लोग बंगाल में हिंदुओं का रहना मुश्किल कर देंगे। प्रधानमंत्री ने कहा- टीएमसी शासन में लोकतंत्र कमजोर हुआ है। संवैधानिक संस्थाओं की अनदेखी की जा रही है। राज्य में भ्रष्टाचार, घुसपैठ और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार ने जनता को भय और असुरक्षा के माहौल में धकेल दिया है। एक ओर टीएमसी के करप्शन का भय है तो दूसरी तरफ विकास को रफ्तार देने वाली भाजपा का भरोसा है। एक और टीएमसी के घुसपैठ कराने का भय है तो दूसरी ओर घुसपैठियों को भगाने वाली भाजपा पर भरोसा है।
जो माफिया मिट्टी में मिले, उन्हीं का एक रूप था सालार मसूद: योगी
राजधानी में सीएम ने भारतेंदु नाट्य अकादमी के भवन एवं प्रेक्षागृहों का लोकार्पण किया। साथ ही कलाकारों के नाट्य मंचन को देखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह में कहा-हमारे समाज ने महाराजा सुहेलदेव को भुला दिया। एक हजार वर्ष के बाद पीएम की प्रेरणा से हमारी सरकार को ये गौरव प्राप्त हुआ कि हम उनका स्मारक उस स्थान पर बना सके, जिस स्थान पर महाराज सुहेलदेव ने सालार मसूद को मारा था। वहां सालार का मेला लगता था, सुहेलदेव का नहीं। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति को बचाने के लिए सुहेल देव ने योगदान दिया, उन्हें कोई याद नहीं करता था। अब भीड़ उल्टा महाराज सुहेलदेव के मेले में जा रही। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और महाराजा सुहेलदेव जैसे नायकों को स्कूल कॉलेजों में नाटक श्रृंखला के माध्यम से प्रस्तुत करें। उन्होंने आगे कहा कि वोट बैंक में फर्क न पड़े, इसलिए लोग बिजली पासी का नाम नहीं लेंगे।  लक्ष्मीबाई का नाम नहीं लेते हैं।

Related Articles