तीन हिंदी भाषी राज्यों के युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन कल से

दो दिवसीय सम्मेलन
  • नौजवानों की भूमिका पर होगा मंथन

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। भोपाल में 30 एवं 31 मार्च को देश के तीन प्रमुख राज्यों-मप्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायकों का सम्मेलन आयोजित होगा। राष्ट्रकुल संसदीय संघ के तत्वावधान में विधानसभा के विधान परिषद हॉल में होने वाले इस आयोजन में कुल 55 युवा विधायक शामिल होंगे। इनमें एमपी से 18, छत्तीसगढ़ से 15 और राजस्थान से 22 विधायक शामिल हैं। इस सम्मेलन के लिए तीनों राज्य की विधानसभा में 45 साल से कम आयु वर्ग के पक्ष एवं विपक्ष के युवा विधायकों को शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया था। विधानसभा के प्रमुख सचिव अवनीश शर्मा के अनुसार, इस आयोजन में अन्य युवा विधायकों की सहमति मिलने के बाद इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों की संख्या बढ़ भी सकती है।
ज्वलंत विषयों पर भी होगा चिंतन
सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन 30 मार्च की सुबह 9.30 बजे एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा। इस दौरान एमपी विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह इन युवा नेताओं को संसदीय विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। इसके अलावा इस आयोजन में ज्वलंत विषयों पर गंभीर चिंतन होगा। पहले दिन का मुख्य विषय लोकतंत्र और नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने हेतु युवा विधायकों की भूमिका रखा गया है। इस सत्र में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी विधायकों को संबोधित करेंगे, जबकि दूसरे दिन विकसित भारत 2047- युवा विधायकों के दायित्व एवं चुनौतियां विषय पर गहन मंथन होगा।
फिलहाल इन युवा विधायकों ने दी शामिल होने की सूचना
पंकज उपाध्याय, हेमन्त सत्यदेव कटारे, ऋषि अग्रवाल, प्रियंका पेंची, जयवर्धन सिंह, कामख्या प्रताप सिंह, अरविंद पटेरिया, रामसिया भारती, प्रतिमा बागरी, सिद्धार्थ कुशवाहा, विक्रम सिंह, दिव्यराज सिंह, सिद्धार्थ तिवारी, शरद कोल, मनीषा सिंह, शिवनारायण ज्ञान सिंह, धीरेंद्र बहादुर सिंह धीरू और अभिलाष पांडे। अभिमन्यु पूनिया, अमित चाचाण, अनिल कुमार कटारा, दीप्ति किरण माहेश्वरी, शिखा मील बराला, गणेश घोघरा, गुरवीर सिंह, हंसराज मीणा, इन्दिरा मीणा, कैलाश चंद वर्मा, ललित मीणा, ललित यादव, महन्त बालकनाथ, मनीष यादव, मुकेश भाकर, नौक्षम चौधरी, रामनिवास गावडिय़ा, रामस्वरूप लाम्बा, रविन्द्र सिंह भाटी, थावर चंद मीणा, उमेश मीणा और विनोद कुमार।

Related Articles