पुराने नर्सिंग कॉलेजों को संबद्धता शुल्क देने की जरूरत नहीं

  • कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कॉलेजों को निरंतरता दी जाएगी

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अब पुराने नर्सिंग कालेजों को संबंधित विश्वविद्यालयों से संबद्धता लेने के लिए शुल्क देने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें सिर्फ निरंतरता के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद संबंधित विवि कमेटी गठित कर उनका निरीक्षण कराएगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कालेजों को निरंतरता दी जाएगी। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के संबद्धता शुल्क लेने के प्रकरण में उच्च शिक्षा विभाग को हस्तक्षेप करना पड़ा है। जबलपुर के आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय से संबद्धता समाप्त होने के बाद प्रदेश के सभी नर्सिंग कॉलेजों को अपने से संबंधित विश्वविद्यालय से संबद्धता लेना थी। इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिए। बीयू ने आवेदन करने के लिए लिंक भी खोल दी, लेकिन संबद्धता शुल्क के नये कॉलेजों की तरह लेने का आदेश जारी कर दिया। इसमें हरेक सीट पर करीब 25 हजार रुपये आ रहा था। मप्र नर्सिंग कालेज सीटों पर प्रवेश दे चुका है, लेकिन बीयू ने संबद्धता जारी नहीं की। प्रवेश होने के बाद कॉलेजों ने संबद्धता के लिए आवेदन शुल्क देने से इंकार कर दिया। क्योंकि उनका कहना है कि जब वह पुराने कालेज हैं, तो उनसे संबद्धता शुल्क को किया जा रहा है। वे सिर्फ निरंतरता शुल्क देंगे, जो हरेक विद्यार्थी का करीब दो हजार रुपये है। इससे लेकर बीयू दो बार तिथि पेनाल्टी लगाकर अंतिम तिथि में बढ़ोतरी भी की, लेकिन 40 कॉलेजों में से सिर्फ सरकारी आधा दर्जन कॉलेजों ने आवेदन किए थे। क्योंकि उन्हें संबद्धता शुल्क में छूट थी। निजी कॉलेज सामने नहीं आए। बीयू की संबद्धता शुल्क लेने की हठ बद्धता की सूचना विभाग तक जा पहुंची। तब विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि पुराने कॉलेजों से संबद्धता शुल्क नहीं लिया जाएगा। उनसे सिर्फ निरंतरता शुल्क लेकर संबद्धता को निरंतर किया जाएगा। विभाग के आदेश के बाद अब बीयू निरंतरता के लिए आवेदन करेगा। बीयू नर्सिंग काउंसिल के मापदंडों को परखने के लिए कमेटी गठित कर कॉलेजों का निरीक्षण कराएगा। निरीक्षण रिपोर्ट के आने के बाद ही बीयू कालेजों की निरंतरता जारी करेगा।
फीस के लिए संबद्धता जरूरी
कालेज विद्यार्थियों से वर्तमान सत्र में कितनी फीस लेंगे यह निर्णय अभी तक नहीं हो सका है। क्योंकि संबद्धता के अभाव में प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति कॉलेजों की फीस निर्धारित नहीं कर रही है। कालेज बीयू द्वारा निर्धारित किए गए संबद्धता शुल्क को जमा कर देते, तो विद्यार्थियों की फीस में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने फीस पर नियंत्रित करने के लिए निरंतरता शुल्क लेकर संबद्धता जारी करने के आदेश दिया है। अब कॉलेजों को विवि से संबद्धता मिल जाएगी और वे फीस कमेटी में आवेदन कर फीस का निर्धारण कराएंगे। 6 विभाग ने आदेश दिए हैं कि पुराने नर्सिंग कॉलेजों से संबद्धता शुल्क नहीं लिया जाएगा। उनसे सिर्फ निरंतरता शुल्क लेकर संबद्धता को निरंतर किया जाएगा। कालेजों के आवेदन जमा करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरु कर दी जाएगी।
ऐसे हुई तिथि में बढ़ोतरी
बीयू को करीब 40 कॉलेजों को संबद्धता देनी है। आवेदन जमा करने पहली बार कालेजों को 25 दिसंबर तक सामान्य शुल्क के साथ समय दिया था। 31 दिसंबर तक 25 फीसदी विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना था। उक्त तिथि में भोपाल के जीएमसी और बीएमएचआरसी, विदिशा, रायसेन और राजगढ़ के नर्सिंग कालेज ही आवेदन कर पाए थे। अब निजी कॉलेजों के आवेदन जमा होने के बाद बीयू उक्त कालेजों का निरीक्षण कराने जांच दल तैयार करेगा। उनके निरीक्षण करा कर रिपोर्ट तैयार कराएगा, जिसके आधार निरंतरता जारी की जाएगी।

Related Articles