बिच्छू राउंडअप/प्याज और लहसुन को लेकर वकील को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

प्याज और लहसुन को लेकर वकील को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक वकील की तरफ से दायर किए गए पांच याचिकाओं को ‘असंगत और बेवजह’ बताते हुए पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (पीआईएल) खारिज कर दिए। इनमें से एक याचिका में मांग की गई थी कि यह जांच की जाए कि प्याज और लहसुन में ‘तामसिक’ यानी नकारात्मक ऊर्जा होती है या नहीं। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने वकील सचिन गुप्ता को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या आप आधी रात को ये सारी याचिकाएं तैयार करते हो? सीजेआई ने इन याचिकाओं को अस्पष्ट, असंगत और बिना आधार वाली बताया। इस पीठ में जस्टिस जॉयमाल्या बागची भी शामिल थे। उन्होंने वकील को कई पीआईएल दायर करने पर फटकार लगाई। बता दें कि प्याज और लहसुन वाली याचिका में यह भी कहा गया था कि जैन धर्म के लोग इसे ‘तामसिक’ भोजन मानते हैं और इन्हें नहीं खाते। इसपर सीजेआई ने पूछा कि आप जैन समुदाय की भावनाओं को क्यों आहत करना चाहते हैं?
केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 को नोटिस, सुनवाई अब 16 को
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को अहम सुनवाई हुई। दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राउज एवेन्यू कोर्ट के उस फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा कुल 23 आरोपियों को आरोपमुक्त किया था। सीबीआई की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पक्ष रखा।  दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े केस की सुनवाई से रोक दिया है। हाई कोर्ट ने निर्देश दिया है कि ट्रायल कोर्ट में चल रही ईडी मामले की कार्यवाही को तब तक के लिए टाल दिया जाए, जब तक कि सीबीआई की इस याचिका पर फैसला नहीं हो जाता। वहीं, अदालत ने ट्रायल कोर्ट के फैसले में जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के स्टेटमेंट पर भी रोक लगाई। मामले में सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान केजरीवाल मनीष सिसोदिया या अन्य किसी भी आरोपी के तरफ से कोई भी पेश नहीं हुआ था।
टीम इंडिया की जीत पर पाकिस्तानी दिग्गज हुए ‘लट्टू’
भारत ने टी 20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम कर लिया है। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी। भारत की जीत पर पाकिस्तानी दिग्गज ‘लट्टू’, हो गए हैं। उन्होंने बतया कि सूर्या ब्रिगेड क्यों ट्रॉफी उठाने की हकदार थी? भारत के लगातार दूसरी बार टी20 वल्र्ड कप खिताब जीतकर इतिहास रचने के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाडिय़ों ने टीम की सराहना की है। पूर्व टेस्ट कप्तान और महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने कहा कि कोई भी टीम जो सेमीफाइनल और फाइनल में 250 से अधिक का स्कोर बनाती है वह चैंपियन बनने की हकदार है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने रविवार को अहमदाबाद में फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 255 रन बनाने के बाद 96 रन से जीत दर्ज की। मियांदाद ने कहा कि भारत अब एक मजबूत प्रक्रिया आधारित क्रिकेट ढांचे का फायदा उठा रही है। उन्होंने कहा कि अगर आप देखें कि वे अब कितनी प्रतिभा तैयार कर रहे हैं तो यह उनके मजबूत ढांचे की वजह से है।
नई सरकार भी नाकाम? बांग्लादेश में फिर दो हिंदुओं की हत्या
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के लिए हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। नई सरकार आने के बाद भी हिंदुओं और हिंदू मंदिरों पर हमले का सिलसिला नहीं रुका है। पिछले एक हफ्ते में अलग-अलग घटनाओं में दो हिंदुओं की हत्या हो चुकी है। वहीं, चार अन्य लोग, जिसमें एक पुजारी भी शामिल है, मंदिर के बाहर बम धमाके में घायल हो गए हैं। बांग्लादेश के दक्षिणपंथी ग्रुप, जातियों हिंदुओं मोहाजोतो ने इसकी जानकारी दी है। 6 मार्च और 7 मार्च को बोगुरा और कॉक्स बाजार में दो व्यक्तियों की हत्या कर दी गई, जबकि 8 मार्च को चुमिल्ला शहर में पूजा के दौरान एक हिंदू मंदिर पर क्रूड बम फेंके गए, जिससे काफी डर फैल गया। एक रिपोर्ट में कालीगाछ टाला काली मंदिर पर हमले की पुष्टि की है। कोतवाली मॉडल पुलिस स्टेशन के प्रभारी तौहीदुल अनवर ने बताया कि पुरोहित केशोब चक्रवर्ती, साथ ही अन्य दो लोगों को अस्पताल में उपचार मिला। सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर एक नकाबपोश व्यक्ति को धमाके से थोड़ी देर पहले मंदिर में प्रवेश करते और एक बैग छोड़ते हुए दिखाया गया।

Related Articles