फेरबदल: वरिष्ठता में पांचवें आईएफएस सेन को बनाया वन बल प्रमुख

आईएफएस सेन

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) 1991 बैच के आईएफएस अफसर शुभरंजन सेन अब नए वन बल प्रमुख होंगे। अभी चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन का जिम्मा संभाल रहे थे। सरकार ने शनिवार को वन बल प्रमुख बनाने के आदेश जारी किए। यह पहला मौका है जब वरिष्ठता में 5वें आइएफएस सेन को जिम्मेदारी ही गई। वरिष्ठता के आधार पर 1989 बैच के आइएफएस एवं पीसीसीएफ एचयू खान प्रबल दावेदार थे। उसके बाद 1990 बैच के विभाष कुमार ठाकुर का नंबर था। हालांकि वरिष्ठता में इसी बैच के असित गोपाल, रेणु सिंह भी हैं, लेकिन ये और भी जल्द सेवानिवृत्त होने वाले हैं। अब वन मुख्यालय से पीसीसीएफ ठाकुर को बाहर भेजना पड़ सकता है, क्योंकि सेन से ठाकुर वरिष्ठ हैं।
संभावित लाभ और नाराजगी भी
सेन के पास दो साल होंगे, वे वाइल्डलाइफ के बेहतर अफसरों में एक माने जाते हैं। संभवत: इसी बात को आधार बनाकर उन्हें मौका दिया। चूंकि पहली बार वरिष्ठता क्रम टूटा है, इसलिए कई आइएफएस में नाराजगी भी है। तर्क है कि जूनियर को बढ़ाने सीनियर्स को कम आंकने से निराशा होती है। कई अफसर निराश भी हैं।

Related Articles