ड्राइवर ने सोने की पोटली दिखाकर रची काल्पनिक कहानी

  • गढ़ा धन के नाम पर प्राचार्य से 1.04 करोड़ रुपए ठगे, गिरफ्तार

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
मदन कॉलोनी निवासी और डोलरिया शासकीय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश वर्मा से उनके कार चालक अंकित शर्मा ने गढ़ा धन और सोने की कथित पोटली के नाम पर 1 करोड़ 4 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने उज्जैन के कथित महाराज और पुलिस कार्रवाई की काल्पनिक कहानियां गढक़र डराया। नकद, ऑनलाइन और गोल्ड लोन के माध्यम से रकम ली गई। कोतवाली थाना प्रभारी कंचन ठाकुर के अनुसार 17 फरवरी को मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से एक दिन की पुलिस रिमांड मिली। एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने अन्य खुलासों की संभावना जताई। ठगी की रकम अभी बरामद नहीं हुई है।
खुदाई, लाल पोटली और जेल का डर
आरोपी ने कालिका नगर स्थित मकान में खुदाई कर लाल पोटली देने का नाटक किया। कहा कि इसमें सोना है और पुलिस को पता चला तो जेल होगी। बाद में नकली राकेश खड़ा कर केस से बचाने और महाराज की हत्या का भय दिखाकर रकम वसूलता रहा।
पुलिस को नहीं मिली पोटली: सोना और गढ़ा धन होने का दावा की गई लाल पोटली पुलिस को अब तक नहीं मिली है। दोनों से पूछताछ जारी है। पोटली मिलने पर नए खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles