
संगठन में कसावट लाने कांग्रेस का दूसरे दिन भी मंथन
संगठन में जमीनी स्तर पर कसावट लाने के लिए कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार दूसरे दिन पीसीसी मुख्यालय में मंथन किया गया। इस दौरान सभी जिला अध्यक्षों एवं सभी ब्लॉक अध्यक्षों को जल्द से जल्द ग्राम पंचायत एवं वार्ड पंचायत समितियों के गठन के निर्देश दिए गए। साथ ही जिलों में कार्यकारिणी को छोटा रखने के निर्देश दिए गए। ताकि कम और अच्छे कार्यकर्ताओं के साथ जमीनी स्तर पर ज्यादा मेहनत की जा सके। इस दौरान प्रभारी हरीश चौधरी ने अभी से कार्यकर्ताओं को चुनाव मोड की तरह काम करने और अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, एआइसीसी सचिव संजय दत्त सहित अन्य मौजूद रहे।
मऊगंज विधायक लापता नहीं, शांति पाने छुट्टी पर: सांसद
मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल करीब महीनेभर से लापता हैं। उनके एकाएक गायब होने पर सांसद जनार्दन मिश्रा कहा, हर व्यक्ति का अपना निजी जीवन होता है और कभी-कभी शांति पाने के लिए अवकाश लेना पड़ता है। दरअसल, विधायक पटेल लंबे समय से क्षेत्र से गायब है। लोगों के साथ ही विपक्षी इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं। इस पर मीडिया के सवाल पर सांसद ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि विधायक अवकाश पर हैं और जल्द ही अपने विधानसभा क्षेत्र में लौटेंगे। विपक्षी इसे अनावश्यक तूल दे रहे हैं। बता दें, विधायक पटेल एक महीने से कार्यक्रमों से दूरी बना रखे हैं।
पेसा कानून लागू करने वाला मप्र दूसरा बड़ा राज्य: प्रहलाद
पेसा कानून को प्रभावी रूप से लागू करने वाले राज्यों में मप्र का स्थान दूसरा रहा है। पेसा कानून केवल प्रशासनिक व्यवस्था नहीं, बल्कि यह जनजातीय स्वाभिमान और अधिकारों का संवैधानिक संकल्प है। यह बात पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने बरखेड़ी कलां स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला के समापन में कही। पटेल ने कहा, राज्य टीम के समन्वित प्रयासों सेकसा क्षेत्रों में अब तक 100 से अधिक के ग्राम सभाओं का गठन किया सभाओं की शांति एम विद्याद निवारण समितियों द्वारा 1 हजार से अधिक प्रकरणों का पारंपरिक चौपालों के माध्यम से समाधान किया जा चुका।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने ट्रेड डील पर कहा- किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित
भारत-अमरीका ट्रेड डील पर डेयरी और कृषि उत्पादों को लेकर कई दिन से तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के रविवार को भोपाल में प्रेसवार्ता कर खेती-किसानी से जुड़े मामले पर बात रखी। कहा कि यह समझौता किसानों को पूरी तरह से सुरक्षित रखता है। भारतीय किसानों के कई कृषि उत्पादों को अमरीका में शून्य शुल्क पर निर्यात किया जाएगा, लेकिन अमरीकी किसानों के कृषि उत्पादों को भारतीय बाजार में यह छूट नहीं मिली है। भारत के कृषि और डेयरी के हित पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, अमरीका ने कृषि क्षेत्र के कई उत्पादों पर टैरिफ मैं बड़ी कटौती की है। जो टैरिफ पहले 50 प्रतिशत तक था, उसे देना घटाकर शून्य कर दिया है। शिवराज ने कहा कि हमारे मसालों को अमरीका में भी नया और बड़ा बाजार मिलेगा। भारत पहले से ही मसालों के वैश्विक बाजार में मजबूत स्थिति रखता है। दुनिया के करीब 200 स्थानों पर भारत मसाले और मसालों के उत्पाद निर्यात करता है। इस समझौते से मसालों और अन्य कृषि उत्पादों के निर्यात में तेजी आएगी। अगर विदेशी कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में आते हैं तो उन्हें टैरिफ देना होगा। हमारे किसानों को पूरी छूट प्राप्त है। यही इस डील की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा, मसाले, चाय, कॉफी, नारियल, नारियल तेल, सुपारी, काजू, वनस्पति वैक्स, एवोकाडो, केला, अमरूद, आम, कीवी, पपीता, अनानास, मशरूम और कुछ अनाज में टैरिफ शून्य रहेगा।
