अब गांव-मोहल्लों में वोटर्स से मिलेगी कांग्रेस

कांग्रेस
  • संगठन की कसावट पर प्रदेश प्रभारी का जोर, कार्यकर्ताओं को जोड़ेगा कनेक्ट सेंटर, बीएलओ की कराएगी एफआईआर

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी व हरीश चौधरी ने मोर्चा संभालते हुए संगठन की मैदानी स्तर तक जमावट और कसावट तेज कर कर दी है। सह प्रभारी चंदन यादव एवं प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में प्रदेश प्रभारी ने प्रदेश से पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूती देने पर मंथन किया। दिन भर चली बैठक में चौधरी ने एसआईआर में मिलीं गड़बडिय़ों को लेकर हर गली-मोहल्ले और गांवों तक पहुंचने के निर्देश दिए। जिन मतदाताओं के नाम काटे गए हैं उनसे सपंर्क करने के साथ ही कांग्रेस अब गड़बड़ी करने वाले बीएलओ के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराएगी। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर प्रदेश प्रभारी चौधरी ने कनेक्ट सेंटर्स के पदाधिकारियों और एसआईआर की रिपोर्ट बनाने वाले नेताओं की बैठक ली। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष पटवारी, सह प्रभारी चंदन यादव, एसआईआर के प्रभारी पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, कनेक्ट सेंटर प्रभारी राजीव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कामले, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी
धनोपिया, विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रदेश प्रभारी चौधरी व प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों की व्यापक ढंग से समीक्षा की। कार्यकर्ताओं को निचले स्तर तक दिए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर रणनीति पर भी नेताओं ने मंथन किया। चौधरी ने कहाकि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, पार्टी कार्यक्रमों व जिम्मेदारियों कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने में
पर जोर दिया। उन्होंने कहाकि कार्यकर्ताओं को जोडऩे के लिए संगठनात्मक स्तर पर सतत संवाद किया जाना चाहिए। इसके लिए कनेक्ट सेंटर पर प्रभावी तरीके से कार्य किया जाए। संगठन से जुड़ी प्रत्येक जानकारी कनेक्ट सेंटर से कार्यकर्ताओं को दी जाना चाहिए। प्रदेश स्तर से लेकर पंचायत तक का कोई भी कार्यकर्ता जुडऩे से छूटना नहीं चाहिए। बैठक में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने प्रदेश भर में एसआईआर को लेकर तैयार की गई
रिपोर्ट बैठक में रखी। इस पर अब छूटे और काटे गए मतदाताओं से जीवंत संपर्क करने पर जोर दिया गया। इसके लिए जिला वार जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही जिन जिलों में भारी गड़बड़ी पाई गई है, वहां के बीएलओ के खिलाफ अभियान चलाकर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
यहां भी कसावट की जरूरत
बैठक में प्रभारी ने प्रदेश भर में सक्रियता बढ़ाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहाकि प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, ग्राम पंचायत एवं वार्ड समितियों के गठन की रूपरेखा तय करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना को समयबद्ध रूप से लागू करने की जरूरत है। इसे लेकर आज की बैठक में प्रारंभिक चर्चा की गई। जल्द ही इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने भी संगठनात्मक गतिविधियों को निचले स्तर तक त्वरित गति से चलाने एवं संगठन के विस्तार पर जोर दिया।

Related Articles