बेईमान को मंत्री, तहसीलदार बना दो, वह अपनी आदत नहीं छोड़ता: वर्मा

  • रिश्वतखोर को बताया राष्ट्रद्रोही, कई तहसीलदारों को मैंने सस्पेंड किया

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। राजगढ़ में करप्शन को लेकर राजस्व मंत्री करण वर्मा ने फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि थोड़ा बहुत तो हर जगह चलता है, लेकिन जो रिश्वत लेता है, वह राष्ट्रद्रोही है। चाहे मैं हूं या कोई भी हो। मैं 8 चुनाव जीता हूं। जनता ने विश्वास किया। गांव का किसान हूं, लेकिन रिश्वत लेने का मन नहीं करता है। राजगढ़ में मीडिया से चर्चा में मंत्री वर्मा ने कहा कि बेईमान व्यक्ति किसी भी पद पर हो, उसकी प्रवृत्ति नहीं बदलती। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बेईमान आदमी को चाहे मंत्री, तहसीलदार, इंजीनियर बना दो या मजदूरी करने को कह दो, वह अपनी आदत नहीं छोड़ता। मजदूर जब जर्दा खाता है तो 5 बार थूकता है। वर्मा ने कहा कि कई तहसीलदार हैं, जिन्हें मैंने सस्पेंड किया है। आपके यहां  आया तो सस्पेंड किया। आष्टा में गया और सीमांकन पर सस्पेंड किया है। सिवनी गया, वहां भी सस्पेंड किया है।
तो लाड़ली बहनों के नाम काट दिए जाएंगे: इसके पहले 5 फरवरी को मंत्री करण सिंह वर्मा का एक वीडियो सामने आया था। मंत्री सीहोर जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे। मंच से वे कह रहे थे कि ग्राम धामंदा में 894 लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपए की राशि दी जा रही है। इसके बावजूद सरकारी कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति बेहद कम रहती है। वे सीईओ से बात करते हुए कहते हैं कि एक दिन सभी लाड़ली बहनों को बुलाएंगे।
कलेक्टर पहले बोले देते हैं ठीक कर देंगे
वर्मा ने कहा कि कलेक्टर पहले बोल देते हैं कि साहब, थोड़ा बहुत गलती हो तो ठीक कर देंगे। मैं कहता हूं कि मुझे देखो, मैं भी काम कर रहा हूं। आप भी काम कर रहे हैं। ईमानदारी से राष्ट्रभक्ति से काम करें। उन्होंने कहा कि हम इंदौर जाते हैं, सर्किट हाउस में चाय आती है, नाश्ता आता है, लेकिन मेरे यहां सब बंद है। अपने खाने के लिए सब बांध के लाया हूं। टिफिन में रोटी बांधकर लाया हूं। जरूरत होगी तो मांग लूंगा। सरपंच के यहां मांग लूंगा।

Related Articles