
भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए अब स्व-सहायता समूहों के लिए आनलाइन प्लेटफार्म विकसित करेगी। इसमें समूहों के लिए अत्याधुनिक ई-कामर्स प्लेटफार्म की सुविधा दी जाएगी। इसमें उन्नत सुविधा जैसे सर्व चैनल विपणन, आधुनिक सप्लाई चेन, डिजिटले उपकरण आदि का क्रियान्वयन किया जाता है। फ्लिपकार्ट, अमेजन जैसे प्लेटफार्म की ई-कामर्स कंपनियों की तरह ही यह प्लेटफार्म काम करेगा और स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को आनलाइन बाजार उपलब्ध कराएगा। दरअसल, समूह की महिलाएं अपने उत्पाद तो बना रही है लेकिन उन्हें वैश्विक बाजार न मिलने से उत्पाद का विक्रय नहीं होता और न ही सही दाम नहीं मिल पाता है।
5.36 लाख स्व-सहायता समूह पंजीकृत मप्र में
महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन व समाज में उनकी आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के लिए एकीकृत प्रयास किए जा रहे हैं। समाज में महिलाओं व बालिकाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार के लिए पुरुष संवेदनशीलता बढ़ाना और जागरूकता फैलाना के लिए सशक्त नारी मिशन भी चलाया जा रहा है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, नगरीय आजीविका मिशन तथा महिला बाल विकास विभाग में पंजीकृत स्व सहायता समूह की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
