बिच्छू राउंडअप/कांग्रेस के पार्षदों को बस से अगवा करने की कोशिश! आधा दर्जन लोगों पर हुआ केस

कांग्रेस के पार्षदों को बस से अगवा करने की कोशिश! आधा दर्जन लोगों पर हुआ केस
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में गुरुवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कुछ नकाबपोश लोगों ने हाल ही में चुनाव में जीते कांग्रेस पार्टी के पार्षदों को बस से अगवा करने की कोशिश की। रिपोट्र्स के मुताबिक, ये पार्षद चंद्रपुर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के नए चुने गए सदस्य थे और नागपुर जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज किया है और एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना वर्धा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे के पास हुई, जो नागपुर से सटा हुआ है। बस में सवार कांग्रेस के एक वरिष्ठ पार्षद ने बताया कि पार्टी के समर्थकों ने वक्त पर आकर मदद की और पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लिया जिसके चलते उन्हें अगवा करने की कोशिश नाकाम हो गई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, ये 17 से 18 पार्षद कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार के वफादार थे। ये सभी पार्षद नागपुर जा रहे थे, जहां उनके गुट को स्थानीय निकाय चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद डिविजनल कमिश्नर के ऑफिस में आधिकारिक रूप से रजिस्टर कराना था। रिपोट्र्स के मुताबिक, शाम करीब 5:45 बजे येलकेली टोल प्लाजा के पास लगभग 20 अज्ञात लोग आए, जिनके चेहरे ढके हुए थे। वे 4 से 6 गाडिय़ों में सवार थे और जबरदस्ती कांग्रेस पार्षदों को बस से निकालने की कोशिश करने लगे। इस बीच, कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए जिससे दोनों गुटों में झड़प हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
एअर इंडिया का बड़ा विस्तार: बेड़े में शामिल होंगे 30 नए बोइंग 737 मैक्स विमान
एअर इंडिया ने घरेलू और क्षेत्रीय बाजारों में तेजी से बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के लिए 30 अतिरिक्त ईंधन-कुशल बोइंग 737 मैक्स जेट विमानों का ऑर्डर दिया है। इस ऑर्डर में 20 बोइंग 737-8 और 10 बोइंग 737-10 विमान शामिल हैं, जिससे एअर इंडिया का बोइंग के साथ कुल ऑर्डर बुक लगभग 200 विमानों तक पहुंच गया है। यह घोषणा हैदराबाद में आयोजित वार्षिक विंग्स एयरशो के दौरान बोइंग और एअर इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से की गई। एअर इंडिया ने इस महीने 20 737-8 जेट की खरीद को अंतिम रूप दिया है, जबकि 10 737-10 विमानों का ऑर्डर पहले बोइंग की ऑर्डर और डिलीवरी वेबसाइट पर अज्ञात था। दोनों खरीददारियां मौजूदा विकल्पों का उपयोग करके की गई हैं। एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा कि 30 बोइंग 737 विमानों का यह अतिरिक्त ऑर्डर हमारी व्यापक बेड़ा रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य एअर इंडिया को भविष्य के लिए एक विश्व स्तरीय वैश्विक वाहक के रूप में मजबूती से स्थापित करना है, जैसा कि भारत को चाहिए और दुनिया को उम्मीद है।
मशहूर कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमयी मौत, उठे गंभीर सवाल
जोधपुर के पाल रोड क्षेत्र से जुड़ी कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के लगभग चार घंटे बाद उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक कथित सुसाइड पोस्ट सामने आने से मामला और भी रहस्यमय हो गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे है। राजस्थान के दिग्गज नेता और सांसद हनुमान बेनीवाल ने जांच की मांग उठाई है। साध्वी को उनके पिता वीरमनाथ और एक युवक कार से पाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर होगा, फिलहाल हर एंगल से जांच जारी है। एसीपी (वेस्ट) छवि शर्मा ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
मुंबई-बेंगलुरु को पछाडक़र दिल्ली के हवाईअड्डे ने जीता ‘बेस्ट एयरपोर्ट ऑफ द ईयर’ का खिताब
हैदराबाद में आयोजित विंग्स इंडिया 2026 ने इस बार भारतीय एविएशन सेक्टर की बदलती तस्वीर को पूरी तरह उजागर कर दिया। देश के सबसे बड़े और चर्चित महानगरों मुंबई और बेंगलुरु को पीछे छोड़ते हुए दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने ‘बेस्ट एयरपोर्ट ऑफ द ईयर’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया। इस मंच से न सिर्फ बड़े एयरपोट्र्स और एयरलाइंस को पहचान मिली, बल्कि उन राज्यों और क्षेत्रों को भी सम्मानित किया गया, जो अब तक एविएशन के मामले में पीछे माने जाते थे। खास बात यह रही कि बिहार का नाम भी अवॉर्ड पाने वाले राज्यों की लिस्ट में शामिल हुआ। विंग्स इंडिया 2026 के अवॉड्र्स में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को ‘बेस्ट एयरपोर्ट ऑफ द ईयर’ चुना गया। बेहतर यात्री सुविधाएं, टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, सस्टेनेबिलिटी और ऑपरेशनल एफिशिएंसी के दम पर दिल्ली एयरपोर्ट ने यह उपलब्धि हासिल की। वहीं, सालाना 25 मिलियन से ज्यादा यात्रियों को संभालने वाली कैटेगरी में केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बेंगलुरु को बेस्ट एयरपोर्ट का खिताब मिला।

Related Articles