Home | टॉप टेन | बिसेन-अर्चना में ठनी

बिसेन-अर्चना में ठनी

Font size: Decrease font Enlarge font
ब्यूरो / बिच्छू डॉट कॉम
भोपाल (डीएनएन)। सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन और स्कूल शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस के बीच जबरदस्त तरीके से ठन गई है। मामला एक डीपीसी को बालाघाट में पदस्थ कराने का है, जिसको लेकर शिक्षा मंत्री नियमों का हवाला दे रही हैं। बिसेन ने शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस के सामने सागर में नियमों के विपरीत पदस्थ किए गए डीपीसी का उदाहरण सामने रख दिया है।
नियमों के अनुसार शिक्षा विभाग में कर्मचारियों का रिकार्ड रखने के लिए इलेक्ट्रानिक सिस्टम पर सेवा पुस्तिका अद्यतन की गई है। इसी के साथ यह नियम है कि शिक्षा विभाग में गृहजिले में पदस्थापना नहीं की जाएगी।
सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन बालाघाट में एक डीपीसी नियुक्त कराना चाहते हैं, जिसका गृहजिला बालाघाट है। चिटनीस उक्त नियमों का हवाला देकर पदस्थापना नहीं कर रही हैं। सागर जिले में राज्य शिक्षा केंद्र में नियुक्त डीपीसी डॉ. वायएस राजपूत का गृह जिला सागर है, जो पदस्थापना के बाद वेरीफाई भी हो गया है। बिसेन अब इस आधार पर मंत्री पर दबाव बना रहे हैं कि उनके जिले में भी इसी आधार पर नियमों को शिथिल करते हुए पदस्थापना की जाए।

Rate this article
0