बंद पर भाजपा को नोटिस
भोपाल। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति एससी सिन्हा की खंडपीठ ने सोमवार को विपक्ष द्वारा बुलाए गए भारत बंद को लेकर भारतीय जनता पार्टी और अन्य पार्टियों को नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने यह नोटिस एक सामाजिक कार्यकर्ता सतीश वर्मा द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर जारी किया। याचिका में वर्मा ने इस बंद को असंवैधानिक और लोगों के मूलभूत अधिकारों का उल्लंघन करने वाला बताया है। इसी आधार पर बंद का आह्वान करने वाली पार्टियों को नोटिस भेजा गया है।
Rate this article



del.icio.us
Digg