Home | मीडिया की खबरें | जय द्विवेदी के इस्तीफे पर बवाल

जय द्विवेदी के इस्तीफे पर बवाल

Font size: Decrease font Enlarge font
दैनिक भास्कर इंदौर में सिटी भास्कर के डेस्क इंचार्ज जय द्विवेदी ने दोगुने वेतन में पत्रिका ज्वाइन कर लिया है। उन्होंने भास्कर में इस्तीफा देने का जो तरीका अपनाया, वह मीडिया गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने दो पृष्ठों का अपना इस्तीफा पत्र संपादक को न देते हुए सीधे एमडी को भेजा है। साथ ही ग्रुप एडिटर, नेशनल एडिटर, स्टेट हेड, एचआर डिपार्टमेंट सहित सभी प्रमुख पदों पर आसीन व्यक्तियों को भी उन्होंने अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने लिखा है कि मैं पैसे की वजह से संस्थान नहीं छोड़ रहा हूं, बल्कि चापलूसों की फौज की वजह से यहां कुछ सीखने को नहीं बच गया है। ऐसे में मुझे नहीं लगता कि यहां कुछ समय और रूककर काम करना चाहिए। इसी वजह से मैं इस्तीफा दे रहा हूं। 
  • email Email to a friend
  • print Print version
  • Plain text Plain text
Rate this article
3.00
Powered by Vivvo CMS v4.0