Home | राष्ट्रीय समाचार | न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए आयोग बने

न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए आयोग बने

Font size: Decrease font Enlarge font

मुंबई। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री और राज्य सभा सांसद राम जेठमलानी ने उच्चतर न्यायपालिका में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए न्यायिक आयोग का गठन किए जाने की मांग की है ताकि न्याय व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार का खात्मा हो सके।

उन्होंने कहा कि आयोग को न्यायाधीशों की नियुक्ति करनी चाहिए और कोलेजियम की सिफारिशों के आधार पर राष्ट्रपति द्वारा इनको नियुक्त किए जाने की प्रक्रिया को अलविदा कह देना चाहिए।

आयोग की बनावट के बारे में जेठमलानी ने कहा कि इसमें न्यायपालिका के सदस्यों को होना चाहिए जिसमें मुख्य न्यायाधीश खुद या उनकी ओर से अनुशंसित कोई व्यक्ति हो। इसमें सरकार के एक प्रतिनिधि के साथ-साथ विपक्ष का भी एक प्रतिनिधि होना चाहिए।

Rate this article
0