राजकुमार का खामियाजा
बात है तो पुरानी लेकिन प्रासंगिक इसलिए है कि हाल ही में मध्यप्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भोपाल आगमन पर सामने आई। अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष इब्राहीम कुरैशी दिग्विजय समर्थकों के साथ चर्चा में मशगूल रहते हुए कह गए कि राजकुमार पटेल की गलती का खामियाजा आज प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। पटेल की गलती सिर्फ इतनी रही कि बुधनी से विधायक रहने के दौरान उन्होंने सांप-बिच्छुओं का इलाज नहीं किया, जो आज मध्यप्रदेश की जनता को सरकार बनकर डस रहे हैं। हुआ यूं था कि पटेल के विधायक रहने के दौरान बुधनी के मतदाताओं ने कुरैशी से शिकायत की थी कि उनके घरों से सांप-बिच्छू निकलते हैं और विधायक उन्हें नहीं पकड़ते।
Rate this article



del.icio.us
Digg