घपलेबाजों के संरक्षक अर्चना-विजय
स्कूली शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस और आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह को घपलेबाज अफसर बेहद पसंद हैं। आईएएस राजकुमार पाठक ने झाबुआ कलेक्टर रहते सर्वशिक्षा अभियान में पांच करोड़ का घपला किया था, जो जांच में प्रमाणित भी हो गया था। इस मामले में कार्यवाही के लिए भेजी गई फाइल पर अर्चना कुंडली मार कर बैठ गई हैं। आदिवासी विकास विभाग में सहायक आयुक्त बीजी मेहता ने भ्रष्टाचार कर करोड़ों की संपत्ति बनाई है, किंतु इस आईएएस के खिलाफ इसलिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है, क्योंकि यह विभागीय मंत्री विजय शाह की नाक का बाल है, चर्चा है कि मंत्रीजी की 'इच्छाएं' शांत करने के कारण यह उनका खास बना हुआ है।
Rate this article



del.icio.us
Digg