हाउसिंग बोर्ड में क्या हो रहा है?
गरीब और कमजोर तबके को सस्ते आवास देने के लिए बनाए गए मप्र हाउसिंग बोर्ड ने अपनी इस नीति को त्याग दिया है। बोर्ड अब धन्ना सेठों और नेताओं के लिए आलीशान बंगले बनाने में अपनी ऊर्जा खर्च कर रहा है। हाल ही में बोर्ड ने महादेव परिसर में महंगे आवास बनाने की योजना को मूर्तरूप दिया है। उधर बोर्ड ने अपने विभाग के उपयंत्रियों और सहायक यंत्रियों को करोड़ों के ऋण बांट दिए हैं। आडिट में इसका खुलासा होने के बाद अब अफसरान अपनी गर्दन बचाने की जुगाड़ में लगे हैं। इससे बोर्ड की कार्यप्रणाली एक बार फिर संदेह के घेरे में आ गई है।
Rate this article



del.icio.us
Digg