मुख्य सचिव पर निशाना
प्रशासनिक वीथिकाओं में इन दिनों यह चर्चा है कि एक पूर्व आला अफसर और मंत्रालय में पदस्थ एक आला अफसर ने मुख्य सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस मुहिम में एक बड़े अखबार को भी शामिल किया गया है। मोर्चा खोलने की वजह यह बताई जाती है कि मुख्य सचिव अवनि वैश्य के काम करने की अपनी शैली है, जो इन दो अफसरान को रास नहीं आ रही है। इस कारण इनके हित साधन करने वाले काम अटक जाते हैं। अपने जायज-नाजायज काम करवाने के लिए उक्त अफसरान मुख्य सचिव पर दबाव बनाना चाह रहे हैं। हालांकि इसमें उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिली है, किंतु उनकी कोशिशें जारी हैं, वैश्य साहब, सावधान!
Rate this article



del.icio.us
Digg