Home | चौसर | अपनी ढपली अपना राग

अपनी ढपली अपना राग

Font size: Decrease font Enlarge font

प्रशासनिक वीथिकाओं में बैठे नौकरशाह अपने समकक्षों के प्रति कितना दुराग्रह रखते हैं, इसका उदाहरण हाल ही में प्रकाश में आया है। तबादलों के ताजा दौर में राज्य मंत्रालय में बैठे अफसर भी इधर से उधर हुए। प्रमुख सचिव स्तर की एक महिला अफसर को नई जिम्मेदारी मिली तो उन्होंने सबसे पहले अपने पूर्व प्रमुख सचिव द्वारा किए गए तबादलों की सूची खंगाली और उसमें से छांट-छांट कर अपने चहेतों के तबादले निरस्त कर दिए। प्रशासनिक हलकों में मैडम के इस दुराग्रह की खासी चर्चा है।

Rate this article
0