बड़े बेआबरू होकर ...
नए भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा ने जब अपनी टीम घोषित करने का एलान किया तो पदाधिकारियों में जगह पाने के लिए भाजपा नेताओं ने लॉबिंग शुरू कर दी। प्रदेश के एक आला नेता ने तो सीधे झा को फोन तक लगा दिया और खुद को प्रदेश कार्यकारिणी में एक मोर्चे का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए धन्यवाद तक दे डाला। प्रदेश अध्यक्ष को यह बहुत नागवार गुजरा कि सीधे उनसे पद मांगा जा रहा है। उन्होंने नेताजी की बोलती बंद करते हुए कहा कि आपको कोई पद तो क्या कार्यकारिणी सदस्य भी नहीं बनाया जाएगा। अब नेताजी का चेहरा देखने लायक था। पाठकों की जानकारी के लिए बता दें कि ये नेताजी एक फेडरेशन के अध्यक्ष भी हैं और विभागीय खर्च से खरीदी गई एक मालिश करने वाली कुर्सी से अपना श्याम रंग उजला करने में जुटे हैं।
Rate this article



del.icio.us
Digg