जिंदगी गुजारने को साथी एक चाहिए
एक आईएएस अफसर का नौकरानी प्रेम प्रशासनिक वीथिकाओं में चर्चा का विषय है। हालांकि यह अफसर शादीशुदा है, लेकिन पत्नी पैतृक घर में ही रहती है और साहब भोपाल में। अफसर ने अपना 'अकेलापन' दूर करने के लिए जिस नौकरानी का चयन किया, वह बला की खूबसूरत बताई जाती है। चर्चा तो यह भी है कि इस नौकरानी की सुंदरता के आगे साहब की पत्नी भी पानी भरती है। लिहाजा साहब का अधिकांश समय भोपाल में खरीदे गए बंगले में बीतता है। यदा-कदा साहब अपनी नौकरानी के साथ तफरीह करते भी देखे गए हैं। पाठकों की सुविधा के लिए बता दें कि ये आईएएस मनरेगा में भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित हैं।
Rate this article



del.icio.us
Digg