Welcome to Bichhu.com: ... और अतिक्रमण ध्वस्त हो गया ... और अतिक्रमण ध्वस्त हो गया ================================================================================ bichhu on 02 March, 2010 11:06:00 चार इमली क्षेत्र स्थित एकांत पार्क के पास रात में धर्म के नाम पर हो रहे अतिक्रमण को देख न्यायिक सेवा के एक अधिकारी ने वहां कार्यरत ठेकेदार को धमकाया। ठेकेदार ने एक प्रमुख सचिव का संरक्षण बताते हुए मोबाइल से उनकी बात भी करवा दी। प्रमुख सचिव ने अपने पद का हवाला देकर न्यायिक सेवा के अफसर को चलता बनने की हिदायत दे डाली। अगले दिन न्यायिक सेवा के ये अफसर नगर निगम और सीपीए के अमले के साथ फिर मौके पर गए और अतिक्रमण तुड़वा डाला। अक्सर विवादों में घिरने वाले ये प्रमुख सचिव इस घटना से बेहद क्षुब्ध बताए जा रहे हैं।