Welcome to Bichhu.com: कहां लगता है मंत्री? कहां लगता है मंत्री? ================================================================================ bichhu on 02 March, 2010 11:02:00 राजधानी में लोक निर्माण विभाग का एक कार्यपालन यंत्री कितना पॉवरफुल है, यह इससे ही समझा जा सकता है कि विभागीय मंत्री भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाते हैं। हुआ यह कि भ्रष्टाचार की कई शिकायतों के चलते मंत्री ने उक्त कार्यपालन यंत्री का तबादला करने की नोटशीट लिखकर प्रमुख सचिव को भिजवा दी। कार्यपालन यंत्री को इसकी भनक लग गई तो उसने अपने उच्च संपर्कों का लाभ उठाया। 'ऊपर' से प्रमुख सचिव को निर्देश आए कि बतादला न किया जाए। प्रमुख सचिव ने इस निर्देश का हवाला देकर मंत्री द्वारा भेजी गई नोटशीट कचरे के डिब्बे में डाल दी। अब मंत्री परेशान हैं कि चाह कर भी वे यंत्री तक का तबादला नहीं कर सकते हैं।