Home | चौसर | अनूप के घर शादी के रिसेप्शन पर निगाहें...!

अनूप के घर शादी के रिसेप्शन पर निगाहें...!

Font size: Decrease font Enlarge font
ग्वालियर में पांच मार्च को हेल्थ मिनिस्टर अनूप मिश्रा की बिटिया की शादी का रिसेप्शन है। जनवरी में इस संभाग के मंत्री नरोत्तम मिश्रा की बिटिया की शादी हुई थी। ग्वालियर में हुआ जलसा बेहद जोरदार रहा था। बेहद मिलनसार और हरेक से सीधा संवाद करने में माहिर नरोत्तम की बिटिया की शादी में छुटभैये कार्यकर्ताओं से लेकर बीजेपी के आला नेता तक जुटे थे। यही नहीं दीगर दलों के नेताओं का भी खासा जमघट लगा था। दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी और अजय सिंह राहुल भी शादी में पहुंचे थे। पत्रकारों और अफसरों की संख्या भी काबिले गौर रही थी। बड़ी संख्या में आईएएस और आईपीएस अफसर पहुंचे थे। अब बारी अनूप बाबू की है। वे भी यारबाज मंत्रियों में शुमार होते हैं, लेकिन नरोत्तम सा अपनापन दे पाने में वे कभी कामयाब नहीं हुए। अपनापन और यारबाजी अपनी जगह है, लोगों की निगाहें अभी से इस बात पर लग गई है कि नरोत्तम की तुलना में अनूप कहां 'ठहरते' हैं, पांच मार्च को साफ हो जायेगा।

Rate this article
0