अब बारी जोशी दंपति को रिश्वत देने वालों की...!
मध्यप्रदेश की वरिष्ठ आईएएस जोशी दंपति के यहां पड़े इनकम टैक्स छापे की शुरुआती पड़ताल पूरी हो गई है। राज्य सरकार इस दंपति को सस्पैंड कर चुकी है। इनकम टैक्स ने 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की नकद राशि दंपति के सरकारी बंगले से जब्त की है। नकद से जुड़ी पड़ताल में कई सारे लिफाफे इनकम टैक्स को मिले हैं। ज्यादातर लिफाफे दो से 15 लाख रुपए तक के हैं। इनमें अधिकांश पर देने वालों के नाम भी लिखे हैं। जाहिर-सी बात है इनकम टैक्स अब रिश्वत देने वालों से जुड़ा ब्यौरा जुटाने में जुट चुकी है। संकेत हैं कि इनकम टैक्स की पड़ताल पूरी होते ही उन लोगों की मुसीबतें बढ़ेंगी जो 'ईमानदारी' से दंपति को 'नजराना' पेश किया करते थे।
Rate this article



del.icio.us
Digg