Home | चौसर | महापौर की बेबसी का राज क्या

महापौर की बेबसी का राज क्या

Font size: Decrease font Enlarge font
प्रदेश के एक प्रमुख नगर के निगमायुक्त का कांफिडेंस और शार्पनेस इन दिनों बड़ी चर्चा में हैं। यह निगमायुक्त महोदय अपनी महिला महापौर की ओर से कोई भी वादा आला अफसरों को कर देते हैं। यहां तक कि आला अफसर कहें कि पहले महापौर से पूछ लो, तो भी निगमायुक्त नहीं मानते। निगमायुक्त साफ कहते हैं जो मैंने कहा उसे तो महापौर को मानना ही होगा। सच भी यही है कि निगमायुक्त के कहे को अक्सर महापौर नकार नहीं पाती। अब आला अफसर इस बात का राज ढूंढने में लगे हैं कि ऐसा क्या कारण है कि महापौर निगमायुक्त की बात नहीं टालती। इतना बता दें कि मामला भोपाल का नहीं है, क्योंकि यहां तो महापौर सर्वेसर्वा हैं ही।
Rate this article
5.00