बड़े जादूगर...!
कैलाश विजयवर्गीय बड़े जादूगर हैं, यह बात किसी से छिपी नहीं है। इंदौर में तो वे वन मेन आर्मी हैं। उनके हर 'शो' सुपर-डुपर हिट होते हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में विरोधियों के सभी प्रयासों को उन्होंने धता बताते हुए वो जलवा बिखेरा कि भाजपा तो छोड़ो विपक्ष के मित्रों ने भी दांतों तले अंगुलियां दबा लीं। अदने से कार्यकर्ता से लेकर नितिन गडकरी और रमन सिंह से लेकर नरेंद्र मोदी तक ने टीम कैलाश की व्यवस्थाओं को 'सेल्यूट' ठोका। आयोजन की सफलता पर यदि किसी को निराशा हुई तो ताई और उनके समर्थकों को। बहरहाल, शानदार मेजबानी के बाद विजयवर्गीय को न जाने किन-किन तमगों से नवाज़ा जा रहा है। अखबारों ने लिखा, विजयवर्गीय ने प्रमोद महाजन की कमी को पूरा कर दिया है। यह भी छपा कि वे पूरी तरह से सीएम मटैरियल हो चुके हैं। अखबारों ने खबरें चिपका दीं, मगर कैलाश जी के समर्थक कह रहे हैं कि यह प्रशंसा....कैलाश जी को नुकसान पहुंचाने वाली साबित हो सकती है।
Rate this article



del.icio.us
Digg