Home | चौसर | तबादले की गडकरी की सिफारिश मंत्रालय पहुंची

तबादले की गडकरी की सिफारिश मंत्रालय पहुंची

Font size: Decrease font Enlarge font
भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन गडकरी ने मप्र सरकार से किसी की सिफारिश की है। हाल ही में गडकरी का एक पत्र मंत्रालय पहुंचा है, जिसमें उन्होंने एक परियोजना अधिकारी के तबादले की सिफारिश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की है। दिसंबर में पार्टी की कमान संभालने के बाद संभवत: यह पहला मौका है, जब गडकरी ने राज्य सरकार को कोई चिट्ठी लिखी है। उनकी यह चिट्ठी डिंडोरी जिला पंचायत में पदस्थ सहायक परियोजना अधिकारी दीपक कुमार वराडपांडे के स्थानांतरण को लेकर है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय 11, अशोक रोड, नई दिल्ली से चलकर गडकरी का यह पत्र पिछले सप्ताह ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचा था। सचिवालय ने आगे की कार्रवाई के लिए इसे 15 फरवरी को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में भेज दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी कई मसलों पर राज्य सरकार को कई पत्र लिख चुके हैं। हाल ही में राजनाथ के निज सचिव प्रभात त्रिपाठी का भी एक सिफारिश पत्र मंत्रालय पहुंचा है। इस पत्र में शिवपुरी में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकीय विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पदस्थ मुकेश यादव के नियमितिकरण की सिफारिश की गई है। इस पत्र को आगे की कार्रवाई के लिए कलेक्टर शिवपुरी को भेज दिया गया है।
Rate this article
3.00