कीप इट अप मीनाक्षी...!
राहुल गांधी टीम की सबसे विश्वासपात्र सदस्यों में शुमार हो चुकीं मीनाक्षी नटराजन का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। मध्यप्रदेश दौरे पर आये राहुल ने इस बात के साफ-साफ संकेत सूबे के नेताओं और कार्यकर्ताओं को दे दिये। साये की तरह राहुल के साथ रहीं मीनाक्षी की राहुल ने दिल खोलकर सार्वजनिक तौर पर तारीफ की। मीनाक्षी का राजनीतिक सफर किसी से छिपा नहीं है। बेहद साधारण परिवार से आने वाली मीनाक्षी ने अब तक के मुकाम को हासिल करने के लिए जी-तोड़ मेहनत की है। वे किस कदर ईमानदार हैं, समय-समय पर इसके उदाहरण भी उन्होंने पेश किये। चुनाव लडऩे के लिए मिलने वाली राशि में 25 लाख रुपए उन्होंने ऐसे वापस कर दिये थे, मानो दो-चार रुपए हों। चाहती तो मंत्री बन जातीं लेकिन हाथ जोड़कर खुद फिलहाल योग्य न बताकर अलग कर लिया। राजनीति में ऐसे लोग अब लुप्त से हो चले हैं। ऐसे में मीनाक्षी की साफगोई और ईमानदारी को हाथों-हाथ लिया जाना लाजमी है। कीप इट अप मीनाक्षी, इस शाश्वत कहावत को याद रखो समय से पहले और किस्मत से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिला है।
Rate this article



del.icio.us
Digg